वायरल

⚡पुणे में रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुई महिला पुलिसकर्मी

By Team Latestly

राज्यों की पुलिस के पास ही कानून व्यवस्था को बनाए रखने की जिम्मेदारी होती है. यही कारण है कि दिन हो या रात, साल के 365 दिन पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुए होती है. पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के कंधो पर जिम्मेदारी होती है कि कानून तोड़ने वालों को सख्त सजा दिलाएं. ताकि भविष्य में कोई कानून को हाथ में लेने की हिमाकत न करें. लेकिन कई बार वर्दी पहने पुलिसकर्मी ऐसी हरकतें कर देते हैं जिससे पूरा महकमा शर्मसार हो जाता है. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक स्कूटी सवार महिला, एक ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस की महिला कर्मचारी के जेब में पैसे मोड़कर डालती है. उसके बाद पूरा मामला सलट जाता है.

...

Read Full Story