सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खबर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है. इस वायरल खबर में दावा किया गया है कि संघ लोक सेवा आयोग द्वारा ज्वाइंट सेक्रेटरी व डायरेक्टर के 30 पदों हेतु जारी की गई लेटरल एंट्री भर्ती के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह खबर पूरी तरह से फेक हैं. पीआईबी फैक्ट चेक में यह दावा फर्जी पाया गया है.
...