दावा किया जा रहा है कि यह तेंदुए का हमला महाराष्ट्र के अमरावती में बडनेरा और गोपाल नगर रेलवे स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक पर हुआ. हालांकि वायरल वीडियो से दोनों रेलवे स्टेशनों के पास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई, लेकिन अमरावती वन विभाग ने साफ किया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है और यह क्लिप फर्जी और AI से बनाया गया है.
...