बिहार के अररिया जिले से एक दिलचस्प मामला सामने आया है. दरअसल, अररिया नगर थाना क्षेत्र के निकट से एक सप्ताह पहले बाइक चोरी हुई थी. इस मामले में हिरासत में लिए गए शख्स को पेशी के लिए जब कोर्ट ले जाया जा रहा था तब वह पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी छुड़ा फरार हो गया. चोर को फरार होता देख पुलिस उसके पीछे दौड़ी लेकिन तब तक वह उनकी नजरों से ओझल हो गया था.
...