अनोखा कीर्तिमान बनाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness Book of World Record) बनाने की होड़ में लोग ऐसा कुछ कर जाते हैं, जिसे देखकर हर कोई दांतों तले उंगलियां दबा लेते हैं. कोई छलांग लगाता है तो कोई सिर से ईटें फोड़ देता है. कुछ लोग तो अपने दांतों से कार तक खींच ले जाते हैं. ऐसे अनेकों रिकॉर्ड गिनीज बुक में दर्ज हैं. जो हर किसी का होश उड़ा देंगे. वैसे तो भारत के कई लोग हैं जिन्होंने अपने हुनर का लोहा मनवाया और अपना नाम गिनीज बुक में दर्ज कराया. इसी कड़ी में आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के प्रभाकर रेड्डी (Prabhakar Reddy) का नाम भी दर्ज हो गया है. नेल्लोर के प्रभाकर रेड्डी ने जो कारनामा किया है उसके बारे में सोचकर भी माथे पर पसीना आ जाता है.
...