पारिवारिक प्राणी होने के साथ-साथ हाथियों को मस्ती और गुस्सा करते हुए भी देखा जाता है. इसके अलावा उन्हें खेल का आनंद भी लेते हुए देखा जाता है. एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें जंगल में एक हाथी पत्थर को फुटबॉल समझकर उसे जोरदार किक लगाता है और फुटबॉल का लुत्फ उठाते दिख रहा है. हाथी के इन मनमोहक वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं.
...