इंटरनेट पर मां तेंदुआ और उसके दो नन्हे शावकों का प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो इतना मनमोहक है कि इसे देखने के बाद आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी. वीडियो में एक मां तेंदुआ अपने दो नन्हे बच्चों के साथ जंगल में सड़क पार करती दिख रही है. इस वीडियो को IAS अधिकारी डॉ. एमवी राव ने ट्विटर पर शेयर किया है.
...