शौचालय महज एक निर्माण नहीं, बल्कि स्वच्छता, स्वास्थ्य, गरिमा और समानता का प्रतीक है. हर वर्ष 19 नवम्बर को मनाया जाने वाला विश्व शौचालय दिवस हमें स्मरण कराता है कि स्वच्छता मानव अधिकार का अभिन्न हिस्सा है. भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में लंबे समय तक खुले में शौच की समस्या न केवल स्वास्थ्य, बल्कि सामाजिक सुरक्षा और पर्यावरण के लिए भी चुनौती बनी हुई थी.
...