ईद-उल-फित्र सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि पूरे महीने की इबादत और त्याग के बाद मिलने वाली खुशी और सुकून का दिन होता है. यह दिन अल्लाह का शुक्रिया अदा करने, अपने गुनाहों की माफी मांगने और समाज में भाईचारा, प्रेम और एकता का संदेश फैलाने का अवसर देता है. रमजान के दौरान मुसलमान रोजा रखते हैं, दिनभर भूखे-प्यासे रहकर अल्लाह की इबादत करते हैं और अपने अंदर धैर्य, सहनशीलता और दूसरों के प्रति करुणा विकसित करते हैं.
...