विश्व कैंसर रोगी कल्याण दिवस, जिसे विश्व गुलाब दिवस के नाम से भी जाना जाता है, हर साल 22 सितंबर को मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य दुनिया भर में कैंसर से जूझ रहे लोगों को सम्मान और समर्थन देना है, उनके मन में जीवन के प्रति उम्मीद की किरणें प्रज्वलित करना है. यह दिवस कैंसर रोगियों के लिए आशा और सकारात्मकता का संचार करता है, जागरूकता बढ़ाता है, एकजुटता दर्शाता है, और रोगियों तथा उनके परिजनों के लिए प्यार, देखभाल और समर्थन के प्रतीक के रूप में गुलाब के फूल का इस्तेमाल करता है.
...