हिंदू पर्वों में दशहरा यानी विजयादशमी का पर्व मूलतः बुराई पर अच्छी की विजय के प्रतीक स्वरूप मनाई जाती है. इस वर्ष यह पर्व शुक्रवार को होने से इसे लक्ष्मीकृपा से भी जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि शुक्रवार वस्तुतः माता लक्ष्मी को समर्पित दिन माना जाता है. ऐसे में अगर दशहरा के दिन शुक्रवार के महत्व को देखते हुए विशेष उपाय किये जायें तो ना केवल माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, बल्कि आप अपने शत्रुओं को भी पराजित करने में सक्षम रहते हैं.
...