कार्तिक मास पूर्णिमा को ‘त्रिपुरारी पूर्णिमा’ या ‘कार्तिक पूर्णिमा’ कहते हैं. हिंदू धर्म में इस दिन को बेहद पवित्र एवं शुभ माना जाता है. शिव पुराण के अनुसार, इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का संहार कर देवताओं एवं पृथ्वी वासियों को उसके अत्याचारों से मुक्ति दिलाया था. इस घटना के बाद देवताओं ने दीप जलाकर खुशियां मनायी थी, इसीलिए इस दिन को त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से मनाया जाता है, इसके बाद ही देव दीपावली की परंपरा शुरू हुई.
...