दीपावली जिसे दीपों का त्योहार भी कहते हैं, भारत ही नहीं बल्कि आज दुनिया भर में सनातनियों द्वारा मनाया जाने वाला सबसे बड़ा पर्व है. कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वादशी से शुरू होकर कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया तक चलने वाला यह पर्व मूलतः अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है, जिसे पांच दिनों तक विशेष और विभिन्न अनुष्ठानों, प्रार्थनाओं, परंपराओं और हर्षोल्लास से मनाया जाता है.
...