प्राकृतिक खूबियों से भरपूर घृतकुमारी (एलोवेरा) का इस्तेमाल आमतौर पर दवाएं और सौंदर्य प्रसाधन बनाने में किया जाता है. इंदौर के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के अध्येताओं ने दावा किया है कि इसके फूलों के रस में कुछ खास रसायन भी होते हैं जो मेमोरी चिप और डेटा भंडारण के अन्य उपकरणों के निर्माण में मददगार सिद्ध हो सकते हैं.
...