सनातन धर्म शास्त्रों में प्रदोष व्रत को सुख एवं ऐश्वर्य प्रदान करने वाला माना गया है. और चूंकि यह प्रदोष सोमवार के दिन पड़ रहा है, और ये दोनों ही दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना का दिन माना जाता है, इसलिए सोम प्रदोष की महात्म्य बढ़ जाता है. इस बार माघ मास शुक्लपक्ष का प्रदोष व्रत 14 फरवरी, सोमवार, 2022 को पड़ रहा है.
...