सनातन धर्म के अनुसार श्रावण मास साल का सबसे पवित्र महीना माना जाता है. चूंकि सृष्टि के पालनकर्ता भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में जा चुके होते हैं, लिहाजा उनकी जगह भगवान शिव ही सृष्टि का पालनहार होते हैं. इससे शिव-पूजा एवं व्रत का महात्म्य कई गुना बढ़ जाता है.
...