सनातन धर्म में श्रावण मास का विशेष महत्व माना जाता है. इस वर्ष इस पवित्र मास की शुरुआत 25 जुलाई यानी रविवार से हो रही है. इस हिसाब से श्रावण का पहला सोमवार 26 जुलाई के दिन पड़ेगा. श्रावण मास 22 अगस्त तक रहेगा. इस तरह इस मास चार सोमवार पड़ेंगे, और चारों सोमवार के दिन भगवान शिव की विशेष पूजा-अनुष्ठान करने का विधान है.
...