आश्विन माह की शुक्लपक्ष (नवरात्रि) की चतुर्थी को कुष्माण्डा देवी के स्वरूप की उपासना की जाती है. मान्यता है कि जब सृष्टि की रचना नहीं हुई थी, माँ कुष्मांडा ने ही ब्रह्मांड की रचना की थी. इसलिए माँ कुष्मांडा ही सृष्टि की आदि-स्वरूपा और आदिशक्ति मानी जाती हैं. अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 10 अक्टूबर 2021 यानी आज देवी कुष्मांडा की पूजा-अनुष्ठान होगा.
...