हिंदू धर्म के सबसे आध्यात्मिक पर्वों में एक है शरद पूर्णिमा, जो आश्विन माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है. इसे कोजागरी पूर्णिमा भी कहते हैं. इस दिन ऐश्वर्य की देवी लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है. मान्यता है कि शरद पूर्णिमा को देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विशेष पूजा करने से आर्थिक बाधाएं दूर होती हैं, और जीवन में समृद्धि आती है.
...