शरद नवरात्रि के चौथे दिन आदि शक्ति के चौथे स्वरूप माँ कूष्माण्डा की पूजा होती है. कूष्मांडा का संस्कृत शब्द है, इसका अर्थ है, कूष्म अर्थात सूक्ष्म ऊर्जा, और अंडा यानी अंडा. मान्यता है कि देवी कूष्माण्डा सूर्य का मार्गदर्शन करती हैं. इस संदर्भ में और भी मान्यताएं प्रचलित हैं.
...