दीपावली की सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है. इस वर्ष पांच दिवसीय दीपावली के प्रथम पर्व यम-दीपम के संदर्भ में ज्योतिष शास्त्र का मानना है कि शनि प्रदोष के दिन यम-दीपम पड़ने से इस पर्व का महत्व कई गुना बढ़ गया है. उनके अनुसार यह शनिदेव से संबंधित दोषों को दूर करने और अकाल मृत्यु के भय को समाप्त करने के लिए किया जाता है.
...