हिंदू पंचांग के अनुसार सावन कृष्णपक्ष की चतुर्दशी के दिन सावन शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है. चूंकि यह माह भगवान शिव को समर्पित होता है, इसलिए इस व्रत को अत्यंत शुभ माना जाता है. वस्तुतः साल में 12 शिवरात्रियां पड़ती हैं, जिसमें फाल्गुन मास के शिवरात्रि जिसे महाशिवरात्रि कहते हैं औऱ सावन माह की शिवरात्रि को सावन शिवरात्रि कहते हैं.
...