'ईद' का आशय उत्सव और 'मिलाद' यानी जन्म अर्थात जन्मोत्सव. यहाँ ईद-ए-मिलाद का मतलब है, पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्मोत्सव सेलिब्रेट करना है. इस्लाम धर्म के मानने वालों के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण दिन होता है. यह दिन इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन मनाया जाता है.
ऐतिहासिक तथ्यों के मुताबिक, मोहम्मद साहब का जन्म सन् 570 में सऊदी अरब में हुआ था.
...