कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि का सनातन धर्म में विशेष महत्व है, क्योंकि मान्यतानुसार इस दिन भगवान विष्णु ने अपना पहला अवतार लिया था. मनुष्यों द्वारा दीपावली पर्व मनाने के पश्चात आज के दिन देवतागण दीपावली मनाने पृथ्वी पर काशी में उतरते हैं, इसी दिन सिखों के पहले गुरु श्रीगुरुनानक जी ने जन्म लिया था, मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक महाबलशाली त्रिपुरासुर का संहार किया था.
...