⚡कब है फुलेरा दूज? क्या है इस दिन का महत्व, मुहूर्त एवं कैसे करें सेलिब्रेशन?
By Rajesh Srivastav
हिंदी पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की द्वितीया के दिन फुलेरा दूज का पर्व मनाया जाता है. मान्यता है कि इसी दिन से भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा एवं ब्रज में होली पर्व की शुरुआत हो जाती है. इस दिन ब्रज में श्रीकृष्ण के साथ फूलों की होली खेली जाती है.