लोकतंत्र के चार प्रमुख स्तंभों में एक प्रेस यानी मीडिया है. प्रेस की अहमियत को देखते हुए इसे पूर्ण स्वायत्त एवं स्वतंत्र बनाने के लिए प्रत्येक वर्ष 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है. गौरतलब है कि साल 1993 में यूनेस्को ने (UNESCO) विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की सिफारिश की, जिस पर संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने स्वीकृति की मुहर लगाई थी.
...