छत्रपति शिवाजी पराक्रमी योद्धा थे. उन्होंने अपने शौर्य, पराक्रम और कुशल युद्धनीति के सहारे मुगल साम्राज्य के छक्के छुड़ा दिए थे. वह बचपन से ही निडर और साहसी थे. शिवाजी ने महाराष्ट्र में हिंदू राज्य की स्थापना की थी, इसके बाद ही उन्हें 'छत्रपति' की उपाधि मिली. छत्रपति शिवाजी महाराज साहस और शौर्य की जीती-जागती मिसाल थे.
...