मकर संक्रान्ति देश के सर्वाधिक महत्वपूर्ण पर्वों में एक है. पौष मास में जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है, उसी दिन मकर संक्रान्ति का पर्व मनाया जाता है. देश में विभिन्न धर्म एवं संस्कृतियों के लोगों का निवास होने के कारण विभिन्न राज्यों में मकर संस्क्रान्ति का पर्व विभिन्न नामों एवं रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाता है.
...