विभिन्न पंचांगों के अनुसार इस वर्ष कुछ लोग 14 जनवरी को मकरसंक्रान्ति मनाएंगे तो कुछ लोग 15 जनवरी को. मकर संक्रान्ति के अवसर पर परंपरागत तरीके से भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना एवं अर्घ्य देने का विधान है. इस दिन स्नान, ध्यान और विभिन्न वस्तुओं के दान की परंपरा है. मान्यता है कि सूर्यदेव की विधि-विधान से पूजा अर्चना करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं, और उनकी कृपा से घर धन-धान्य से भर जाता है..
...