हिंदू धर्म शास्त्रों में पूर्णिमा का विशेष महत्व वर्णित है. माघ मास में पड़ने वाली पूर्णिमा को माघ पूर्णिमा अथवा माघी पूर्णिमा भी कहते हैं. यह दिन भगवान श्रीहरि एवं माता लक्ष्मी को समर्पित होता है. इस दिन विष्णुजी और लक्ष्मीजी के साथ भगवान शिव की पूजा का विधान है.
...