साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण 26 मई को लगेगा और भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, देश में कुछ ही स्थानों पर आंशिक चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा. मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि आंशिक चंद्रग्रहण (Partial lunar eclipse) उत्तर पूर्वी क्षेत्र (North eastern region) (सिक्किम को छोड़कर), पश्चिम बंगाल (West Bengal) के कुछ हिस्सों, ओडिशा (Odisha) के कुछ तटीय हिस्सों और अंडमान और निकोबार (Andaman and Nicobar) द्वीप समूह से कुछ समय के लिए दिखाई देगा.
...