अष्टमी रोहिणी (Ashtami Rohini) या श्री कृष्ण जयंती (Krishna Jayanti 2022) भगवान कृष्ण के अवतार का उत्सव है और इस प्रकार यह दिन भगवान कृष्ण को समर्पित है. अष्टमी रोहिणी को कृष्ण जयंती, गोकुलाष्टमी, कृष्ण जन्माष्टमी, जन्माष्टमी, नंदोत्सव आदि भी कहा जाता है. दक्षिण भारतीय राज्य केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश 18 अगस्त को श्री कृष्ण जयंती मना रहे हैं, हालांकि उत्तर भारत में जन्माष्टमी 18 अगस्त, 2022 गुरुवार को मनाई जा रही है...
...