दुनिया भर में वनों एवं इसके महत्व के संदर्भ में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रत्येक वर्ष 21 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस मनाया जाता है. इस अवसर पर वन्य-प्रदेशों पर संयुक्त राष्ट्र फोरम तथा खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 मार्च 2013 को विश्व वन दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी.
...