शरीर का कोई अंग जब अपने स्थान से बाहर आ जाता है, तो उस स्थिति को हर्निया कहते हैं. अधिकांशतया बढ़ती उम्र में होने वाली यह शिकायत पेट, कमर, जांघ इत्यादि स्थानों पर देखने को मिलती हैं. सतही तौर पर यह बहुत घातक नहीं लगता, लेकिन समय रहते इसका इलाज नहीं करा लिया जाये तो यह जानलेवा भी साबित हो सकता है.
...