बदलता मौसम और व्यस्त दिनचर्या कई शारीरिक और मानसिक समस्याओं की वजह बन सकते हैं. हालांकि, योगासन को दिनचर्या में शामिल कर मन और शरीर दोनों को स्वस्थ रखा जा सकता है. ऐसे ही एक योगासन का नाम गोमुखासन है. मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा, गोमुखासन को बेहद फायदेमंद योगासन बताते हुए करने की सही विधि भी बताता है.
...