सनातन धर्म में भगवान गणेश को ‘विघ्नहर्ता’, ‘बुद्धिदाता’, और ‘मंगलकर्ता’ के रूप में जाना जाता है. भगवान गणेश हर शुभ कार्य की शुरुआत में सर्वप्रथम पूजे जाते हैं. गणेश जी के 108 नाम, उनके विभिन्न स्वरूपों, गुणों और कार्यों का प्रतीक हैं. इन नामों के उच्चारण से भक्तों को आध्यात्मिक लाभ, मानसिक शांति और जीवन में सफलताएं प्राप्त होती है, भगवान गणेश अपने भक्तों के सारे कष्ट हर लेते हैं.
...