भारतीय धर्म शास्त्रों के अनुसार संगीत का चमत्कार सृष्टि के निर्माण के समय ही देख लिया गया था. भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि निर्माण का कार्य पूरा करने के बाद महसूस किया कि प्रकृति कहीं कुछ अधूरा रह गया है. तब विष्णु जी ने ब्रह्मा से कहा कि वह अपने कमंडल से जल की कुछ बूंदें पृथ्वी पर छिड़कें. ब्रह्मा द्वारा ऐसा करते ही हाथों में वीणा लिये माता सरस्वती प्रकट हुईं.
...