फाल्गुल मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी शत्रुओं पर विजय दिलाने वाली एकादशी कहलाती है, इसलिए इसे विजया एकादशी कहते हैं. इस साल विजया एकादशी 9 मार्च 2021 यानी कल पड़ रही है. इस दिन व्रत रखकर विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. मान्यता है कि इस व्रत के प्रभाव से व्यक्ति को अपने शत्रुओं पर और अपने सभी कार्यों में विजय की प्राप्ति होती है.
...