आज देश में विजय दिवस मनाया जा रहा है और भारतीय सैनिकों को अनोखे अंदाज में सलामी दी गई. दरअसल, इस खास अवसर पर महाराष्ट्र के तारकर्ली-मालवण में समुद्र में 321 फीट लंबा तिरंगा फहराकर भारतीय सैनिकों को सलामी देते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए गए. महाराष्ट्र स्थित मालवण के लोणंद डोंग भैरवनाथ ग्रुप के सदस्य व एवरेस्ट वीर प्राजित परदेसी और उनकी टीम ने यह कारनामा कर दिखाया है.
...