वैकुंठ चतुर्दशी कार्तिक मास के शुक्लपक्ष की चतुर्दशी के दिन मनाई जाती है. मान्यता है कि इस दिन जो भी श्रद्धालु श्रीहरि (भगवान विष्णु) की पूजा एवं व्रत करते हैं, उन्हें बैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है. शिव पुराण में उल्लेखित है कि देवउठनी एकादशी के दिन योग-निद्रा से जागने के बाद श्रीहरि ने सर्वप्रथम भगवान शिव की आराधना की थी.
...