सनातन धर्म में शनि जयंती को बहुत शुभ दिन माना गया है. मान्यता है कि शनि जयंती को पूरी निष्ठा एवं आस्था के साथ मनाने से शनि के बुरे प्रभाव से मुक्ति मिलती है, और जीवन में खुशहाली आती है. हिंदी पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ अमावस्या के दिन शनि जयंती मनाई जाती है. इस साल शनि जयंती 10 जून को मनाई जाएगी. इस दिन को शनि अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है.
...