नए साल की शुरुआत जीवन के एक नए पृष्ठ को शुरु करने का सही समय माना जाता है. शायद यही वजह है कि इतने सारे लोग नए साल के लिए रेजोल्यूशन लेते हैं. क्या करें और क्या नहीं करें की लंबी लिस्ट बनाने के बावजूद, अधिकांश लोग नए साल के रेजोल्यूशन को पूरा करने में असफल हो जाते हैं. नई आदतों को अपनी दिनचर्या में शुमार करने में समय, ऊर्जा और बहुत अधिक निरंतरता की जरूरत होती है.
...