हर साल पांच दिवसीय दिवाली उत्सव के पहले दिन यानी धनतेरस के दिन राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया जाता है. इस दिन आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि की जयंती मनाई जाती है और उनकी जयंती पर ही नेशनल आयुर्वेद डे मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने की शुरुआत आयुष मंत्रालय द्वारा साल 2016 में की गई थी.
...