बंदरों के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए 14 दिसंबर को मंकी डे यानी बंदर दिवस मनाया जाता है. जी हां, यह साल का एक ऐसा दिन है जो बंदरों को समर्पित है. हालांकि इस दिवस यूएन द्वारा आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं किया गया है, फिर भी कई देशों में इस दिवस को मनाया जाता है. मंकी डे को शुरू करने का सारा श्रेय केसी सॉरो और एरिक मिलीकिन को जाता है.
...