नए साल के पहले त्योहार मकर संक्रांति को देश के विभिन्न हिस्सों में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. हालांकि इस त्योहार को भारत के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न नामों से जाना जाता है और इसे लोग अपनी-अपनी स्थानीय परंपराओं के साथ मनाते हैं. वैसे तो हर जगह 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाती है, क्योंकि इसी दिन से दिन बड़े और रातें छोटी होने लगती हैं.
...