महाराष्ट्र का पूर्ण गठन 1 मई को हुआ, इसीलिए हम प्रत्येक वर्ष 1 मई के दिन महाराष्ट्र दिवस मनाते है. इस दिन मराठीभाषी अपनी संस्कृति और परंपराओं का जश्न मनाते हैं. इस वर्ष महाराष्ट्र अपनी 61वीं वर्षगांठ मनायेगा, लेकिन संभवतया कम लोगों को यह बात पता होगी कि महाराष्ट्र के स्थापना के लिए कितने आंदोलन एवं रक्तपात हुए.
...