हिंदू पंचांग के अनुसार साल में चार नवरात्रि पड़ते हैं, जिसमें दो गुप्त नवरात्रि और दो सार्वजनिक नवरात्रि होते हैं. माघ की नवरात्रि गुप्त नवरात्रि की शृंखला में आती है, जिसे माघी नवरात्रि भी कहते हैं. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार माघ नवरात्रि में 10 महाविद्याओं की पूजा का विधान है, जो भी जातक दसों विद्याओं की पूजा अनुष्ठान जितनी गोपनीयता के साथ करता है, उसे उतनी ही बड़ी सफलता मिलती है.
...