मध्य प्रदेश दिवस (Madhya Pradesh Day), जिसे मध्य प्रदेश स्थापना दिवस (Madhya Pradesh Formation Day) भी कहा जाता है, हर साल 1 नवंबर को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. यह दिन भारतीय राज्य मध्य प्रदेश के गठन की वर्षगांठ का प्रतीक है. 1 नवंबर 1956 को भारत के पुनर्गठन के दौरान कई रियासतों और क्षेत्रों को मिलाकर मध्य प्रदेश राज्य का आधिकारिक गठन किया गया था...
...