साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण आज लग रहा है. इस खगोलीय घटना के दौरान चंद्रमा लाल रंग का नजर आएगा. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने कहा कि भारत के उत्तर-पूर्वी हिस्सों, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कुछ समय के लिए चंद्र ग्रहण का नजारा दिखाई देगा. आप घर बैठे लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए ब्लड मून का अद्भुत नजारा देखा जा सकता है.
...