'जय जवान जय किसान' का नारा देने वाले शास्त्री जी ने न सिर्फ देश की निस्वार्थ भाव से सेवा की बल्कि उन्होंने आजादी की लड़ाई में भी अहम भूमिका निभाई. सादगी भरा जीवन जीने वाले शास्त्री जी के विचार बेहद असाधारण और महान थे, जो आज भी लोगों के दिलों में देशभक्ति का अलख जगाते हैं. लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर आप उनके इन प्रेरणादायी विचारों को अपनों संग शेयर कर सकते हैं.
...